फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान का निकल गया दम... बोल बम, कांवड़ यात्रा में खूब जम रहा देशभक्ति का रंग, देखें तस्वीरें

Wed, 08 Aug 2018 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 08 Aug 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
in Kawand Yatra youth shows anger againest Pakistan  see in pictures
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला

इस बार कांवड़ यात्रा कई मायनों में दिलचस्प है। यात्रा में जहां एक दिन बाकी है वहीं कांवड़ियों में जोश भी अपने चरम पर है। कोई भोले की भक्ति में सराबोर है तो कहीं देशभक्ति की बयार है यही नहीं  इस बार कांवड़ यात्रा में सियासी रंग भी साथ साथ नजर आ रहा है। ऊंचे और भारी भरकम डीजे के साथ निकलती श्रद्घालुओं की टोलियां जमकर थिरक रही हैं। हाईवे पर निकलने वाली कांवड़ियों की विशाल टोलियां इस बात की गवाह हैं कि कितने जोश और जुनून से शिवभक्त अपनी अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।



देखें ये खास तस्वीरें :-

कांवड़ में दिख रहा योगी आदित्यनाथ का रंग

in Kawand Yatra youth shows anger againest Pakistan  see in pictures
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
जी हां, इस बार कांवड़ यात्रा में यदि कुछ खास है तो यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे गीत। 'डीजे बजवा दिया योगी ने...'  जैसे गानों पर भोले खूब थिरक रहे हैं। यही नहीं केसरिया और भगवा रंग भी भक्तों को खूब भा रहा है। कई भक्तों ने  मोदी और योगी आदित्यनाथ के फोटो प्रिंट वाली बड़ी टीशर्ट भी पहनी हुई हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ खूब हो रही नारेबाजी

in Kawand Yatra youth shows anger againest Pakistan  see in pictures
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
'पाकिस्तान का निकल गया दम,बोलो बम..' और 'ये कश्मीर हमार है, वो कश्मीर भी लेंगे हम...' ऐसे ही जुमले आपको कावंडियों की विशाल टोलियों के बीच से आपको सुनने को मिल जाएंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान युवा पाकिस्तान के खिलाफ अपना गुस्सा खूब निकाल रहे हैं। 'अबके कांवड़ चढ़ेगी लाहौर में..' जैसे गीत डीजे पर जोर जोर से बजाए जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना के प्रति दिखा सम्मान

in Kawand Yatra youth shows anger againest Pakistan  see in pictures
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
अपने देश की सेना के प्रति भी कांवड़ियों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। कई टोलियां ऐसी कांवड़ लेकर आई हैं जिनमें भारतीय सैनिकों की डमी को खड़ा किया गया है। कई कांवड़ में भारत माता की मूर्ति रखी गई है तो कई भारत के नक्शे के आकार में बनाई गई हैं। इनमें कई युवक लगातार तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इन्हें देखने के लिए सड़कों पर भीड़ जमा हो जाती है।  

 
विज्ञापन

डीजे पर खूब बज रहे देशभक्ति के गीत 

in Kawand Yatra youth shows anger againest Pakistan  see in pictures
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
इस बार कांवड़ यात्रा का उत्साह दुगना होने की एक वजह यह भी है कि पंद्रह अगस्त बेहद नजदीक है। डीजे पर देशभक्ति गीत जमकर बजाए जा रहे हैं। साथ ही हर कांवड़ के साथ तिरंगा आपको जरूर नजर आएगा। 'संदेशे आते हैं..', 'अबके कांवड़ चढ़ेगी लाहौर में..' जैसे गीतों पर शिवभक्त मतवाले होकर नाच रहे हैं। इसके अलावा राम मंदिर वाली झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed