फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cultural presentations captivated the mind, meritorious students were honored.

Meerut News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा, मेधावियों का सम्मान

Fri, 22 May 2026 06:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Cultural presentations captivated the mind, meritorious students were honored.
दौराला - ई रिक्शा में की गई तोड़फोड़। स्रोत : संवाद
राजकीय महिला महाविद्यालय दादरी का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दादरी गांव स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रथम वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। समारोह में वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं चंचल, पूजा और ज्योति द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. विशाल कुमार ने प्राचार्य का स्वागत किया, जबकि अन्य अतिथियों एवं शिक्षकों का भी बैज और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। स्वागत गीत की प्रस्तुति विशाखा, रिया और शिवानी ने दी। डॉ. दीप्ति चौधरी ने सत्र 2025-26 की वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रो. सुशील कुमार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से महाविद्यालय की प्रगति की झलक प्रस्तुत की। साहित्यिक-सांस्कृतिक परिषद, महिला प्रकोष्ठ, विभागीय परिषद तथा वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्राचार्य एवं अतिथियों ने सम्मानित किया। प्रो. यज्ञदेव शर्मा ने कहा कि सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से महाविद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। संचालन डॉ. जितेंद्र विकल ने किया। अंत में डॉ. संगीता तोमर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed