फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of Sarai Kale Khan station for Rapid release

रैपिड के लिए सराय काले खां स्टेशन का वीडियो जारी

Tue, 26 Feb 2019 02:29 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 26 Feb 2019 02:29 AM IST
सार

- निर्माण शुरू करने से पहले स्टेशनों का स्केच किया जा रहा तैयार
- मार्च के पहले सप्ताह में प्रोजेक्ट का शिलान्यास संभव

विज्ञापन
Video of Sarai Kale Khan station for Rapid release
फाइल फोटो

विस्तार

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य से पहले स्टेशनों का स्केच तैयार किया जा रहा है। जिससे आसानी से कार्य किया जा सके। एनसीआरटीसी ने सराय काले खां स्टेशन का स्केच तैयार कर वीडियो जारी कर दिया है। वीडियो में तय स्थानों को दिखाया गया है। रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम के अहम स्टेशनों में से एक सराय काले खां से ही रैपिड रेल के दिल्ली-पानीपत और दिल्ली-अलवर रूट पर जाने के लिए यात्री यहां से ट्रेन बदल सकेंगे।
विज्ञापन

82 किलोमीटर के दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के शिलान्यास की उल्टी गिनती शुरू हो गई। एनसीआरटीसी ने अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा दिया है। मार्च के पहले सप्ताह में पहले चरण के निर्माण कार्य का शिलान्यास संभव है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक 16.5 किलोमीटर का निर्माण कार्य शुरू होना है। इससे पहले सभी स्टेशनों का स्केच जारी किया जाएगा। जिससे लोगों को भी स्टेशनों के डिजाइन की जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन

मल्टीमॉडल इंटीग्रेश प्लान के साथ स्टेशन
वीडियो में सराय काले खां को मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन प्लान के साथ दिखाया गया है। एक ही स्थान पर रैपिड, मेट्रो, बस, रेल में जाने का मौका होगा। इस तरह से सराय काले खां स्टेशन को डिजाइन किया जाएगा। वीडियो में इन स्थानों पर जाने वाले रास्तों को दिखाया गया है। जिससे लोगों को बनाए जाने वाले रैपिड के सरायकाले खां स्टेशन के बारे में जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मिनट का वीडियो अपलोड
एनसीआरटीसी
ने अपनी वेबसाइट और यू्ट्यूब के ‘पीआर एनसीआरटीसी’ एकाउंट पर स्टेशन का तीन मिनट का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में रैपिड के अंदर का नजारा दिखाया गया है। चारों तरफ से शीशों से कवर किए गए रैपिड रेल स्टेशन को शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है। यात्रियों के बैठने के स्थान को भी दिखाया गया है। वीडियो में मेट्रो स्टेशन जाने का रास्ता, आईएसबीटी सराय काले खां, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, स्टेशन टॉप-व्यू, बिजनेस लांज, सोलर पैनल रूफ को दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed