फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Someone is the murderer of Mohit Madan

किसी करीबी ने ही की मोहित मदान की हत्या

Tue, 26 Feb 2019 02:33 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 26 Feb 2019 02:33 AM IST
सार


एसएसपी बोले, रंजिशन हत्या करने की बात जांच में आ रही सामने
तीन लोगों के मोबाइल की सीडीआर में तलाशे जा रहे हत्यारे  
शास्त्रीनगर में डकैती के दौरान व्यापारी की हत्या का मामला

विज्ञापन
Someone is the murderer of Mohit Madan
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्रीनगर में डकैती और फिर व्यापारी की निर्मम हत्या के पीछे रंजिश हो सकती है। या फिर किसी करीबी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सिर्फ तीन लोगों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाई है।
विज्ञापन

नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-6 में व्यापारी मोहित मदान की हत्या के मामले में पुलिस 24 घंटे बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराकर अंतिम संस्कार कराया। वहीं, क्राइम ब्रांच की टीम हत्यारों की तलाश में लगाई है। पुलिस के मुताबिक शास्त्रीनगर में कई लोगों से क्राइम ब्रांच की टीम ने पूछताछ की, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलीं। पुलिस का दावा है कि व्यापारी की हत्या मकान में लूटपाट करने के लिए नहीं की गई। बदमाश सिर्फ व्यापारी को मारने आए थे। हत्या करने के बाद बदमाशों ने लूट की और फिर शव को फंदे पर लटकाया, ताकि लोग इसको आत्महत्या ही समझे। पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया कि मोहित मदान की हत्या हुई है। पुलिस का दावा है कि तीन मोबाइल में हत्यारों का राज छुपा हो सकता है।
विज्ञापन

गेट खुलवाने के लिए किसने किया फोन
मोहित शाम को घर पर अकेले थे। शाम 5:30 बजे मोहित की अपनी पत्नी से फोन पर बात हुई। मोहित ने पत्नी को बताया कि कोई घर पर आने वाला है। घर का गेट रिमोट से खुलता है। सवाल है कि आखिर गेट खुलवाने के लिए मोहित को किसने फोन किया। इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम सीन में भी हत्या ही टारगेट
पुलिस ने सोमवार को व्यापारी के घर जाकर क्राइम सीन दोहराया। जिसमें लूट नहीं, सिर्फ व्यापारी की हत्या करना ही टारगेट सामने आया है। पुलिस का कहना है कि हत्या करने वाले बदमाश मोहित मदान को अच्छी तरह जानते थे। अंदेशा कि पहले बातचीत, पानी व मिठाई खाई और फिर गला घोंटकर मोहित को मारा। बदमाशों को घर के अंदर की सारी जानकारी थी।
चार से पांच हो सकते हैं हत्यारे
घटनास्थल पर दो गिलास मिले थे। लेकिन पुलिस को आशंका है कि हत्यारे चार से पांच रहे होंगे। मोहित को मारकर फंदे पर लटकाने का काम भी एक-दो लोगों के लिए करना मुश्किल भरा रहा होगा।

वर्जन
मोहित की हत्या का पुलिस जल्द खुलासा करेगी। अवैध संबंध, रंजिश और करीबी हत्या की वजह हो सकते हैं। प्राथमिक जांच में डकैती के विरोध में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच करने में जुटी है। कुछ नंबरों की कॉल डिटेल भी निकलवाई है।
- नितिन तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed