{"_id":"58d568ce4f1c1be6211a32a1","slug":"remand-chitta-said-will-kill-corporater-aarif","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर चीता बोला पार्षद आरिफ को मारूंगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमांड पर चीता बोला पार्षद आरिफ को मारूंगा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुरी में गुटखा व्यापारी के पुत्र अभिषेक वर्मा की हत्या में जेल भेजे कुख्यात कासिफ उर्फ चीता को पुलिस ने शुक्रवार को आठ घंटे की रिमांड पर लिया। पुलिस के अनुसार इस दौरान कुख्यात ने जेल से छूटकर पार्षद आरिफ को मारने की बात कही।
कुख्यात कासिफ और शिवा शर्मा उर्फ पंडित को सदर बाजार पुलिस ने दस दिन पहले ब्रह्मपुरी के अभिषेक हत्याकांड में जेल भेजा था। पुलिस का दावा था कि 17 नवंबर को चीता ने अपने साथियों के साथ साकेत में किन्नर शमशाद निवासी लालकुर्ती का भी मर्डर किया था। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने कासिफ को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक की रिमांड पर लिया था।
पुलिस के मुताबिक रिमांड के दौरान चीता ने बताया कि उसे कोतवाली के पार्षद आरिफ ने पुलिस से सेटिंग कर हत्याओं में फंसाया है। उसकी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ खुद आरिफ भी था। जेल से छूटने के बाद वह आरिफ को जरूर मारेगा। यह सुनकर पुलिस ने उसको धमकाया। पुलिस ने कासिफ की निशानदेही पर लिसाड़ीगेट से किन्नर की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की।