फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder after rape in meerut

परीक्षितगढ़ में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या

Tue, 30 Aug 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 30 Aug 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
murder after rape in meerut
हंगामा कर रहे लोगों को समझाते जानी थानाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
दलित महिला को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। रात को महिला की लाश ईख के खेत में लहूलुहान हालत में मिली। महिला का शव देखकर ग्रामीण भड़क गए और पुलिस से शव छीनकर हंगामा किया। पुलिस ने जबरन शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने हाथापाई कर दी। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस शव कब्जे में ले पायी।
विज्ञापन

मामला परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव का है। गांव के एक व्यक्ति की पत्नी सोमवार दोपहर खेत में भूसा लेने गई थी।

उसके बाद से लौटी नहीं। परिजनों और ग्रामीणों ने बारिश में भी महिला की तलाश की। रात करीब 8:30 बजे महिला का शव ईख के एक खेत में पड़ा मिला। महिला की हत्या का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ सदर देहात कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने शव छीनकर गांव के चौराहे पर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि महिला दोपहर से लापता थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर भी एक नहीं सुनी। देर रात महिला के पति ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सदर देहात श्रीकांत प्रजापति के अनुसार वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। महिला से दुष्कर्म की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने जान बचाने के लिए किया था कड़ा संघर्ष 
परीक्षितगढ़/मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पति ने किसी रंजिश या विवाद से इंकार किया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या होने की आशंका जताते हुए नजदीकियों पर शक जताया है। 

पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद बताया कि महिला की हत्या ईख के खेत में हुई।  महिला ने हत्यारों से बचने के लिए पूरा संघर्ष किया था। महिला के कंधों के पास चोट लगी हुई थी। लाश के आसपास की ईख भी टूटी पड़ी थी, तो महिला के शरीर पर भी मिट्टी लगी हुई थी। गले में रस्सी के निशान थे। जिससे अंदेशा है कि रस्सी से गला घोंटा गया है। इस दौरान महिला और हत्यारों के बीच जमकर खींचातानी भी हुई थी। पुलिस मानकर चल रही है कि दो से तीन आरोपी मौका-ए-वारदात पर मौजूद होंगे। 

नौ नंबर की चप्पल
पुलिस ने बताया कि खेत में महिला के शव के पास ही नौ नंबर की एक चप्पल भी बरामद हुई है। इसका हत्यारों से कोई लिंक हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस गांव में ऐसे लोगों की तलाश कर रही है, जिनके पैर में नौ नंबर की चप्पल आती है। 


पहचाने जाने के डर से हत्या
पुलिस का मानना है कि महिला के हत्यारे करीबी हो सकते हैं। हत्यारों ने पहचाने जाने के डर से हत्या की होगी। पुलिस के अनुसार हर बिंदु पर जांच की जा रही है। ग्रामीणों को जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया गया है। इस प्रकरण में पुलिस ने महिला के पड़ोस के लोगों की भी जानकारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed