फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime, UP Police soldier shot woman and filed case in police station

यूपी: डायल 100 पर तैनात सिपाही ने महिला को मारी गोली, केस दर्ज

Thu, 20 Dec 2018 01:24 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Dec 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
Meerut Crime, UP Police soldier shot woman and filed case in police station
पुलिस को जानकारी देते महिला के पिता - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के दादरी गांव में दीवार को लेकर हुए विवाद में सिपाही ने महिला को गोली मार दी। घायल महिला को मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पिता ने आरोपी सिपाही को नामजद कर दौराला थाने में केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दादरी गांव निवासी मांगेराम और राम सिंह रिश्ते में भाई हैं। दोनों के मकान आसपास है। मकान की एक ही दीवार होने के कारण दोनों में आए दिन विवाद रहता है। कुछ समय पहले हुई पंचायत में भी दीवार को राम सिंह के पक्ष में कर दिया था, लेकिन उसके बाद भी दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही है। बताया जा रहा है कि मांगे का बेटा विपिन छुट्टी पर घर पर आया हुआ था। वह शामली जनपद में सिपाही है और 100 डायल में तैनात है।
विज्ञापन


बुधवार शाम वह दीवार में कील ठोक रहा था। इसी बीच राम सिंह की बेटी संध्या ने विरोध कर दिया। जिसके चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इसी बीच विपिन ने गोली चला दी जो संध्या की छाती में जा लगी। चीख पुकार मची तो आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। आनन फानन में ग्रामीणों ने फोन करके इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल महिला को मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि आरोपी सिपाही विपिन मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीओ दौराला अखिलेश भदौरिया, इंस्पेक्टर दौराला मिथुन दीक्षित भी मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। पीड़ित राम सिंह ने आरोपी विपिन के खिलाफ दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

जांच की जा रही है
इंस्पेक्टर दौराला मिथुन दीक्षित ने बताया कि दोनों पक्षों में दीवार को लेकर विवाद चला आ रहा था। दीवार के विवाद में ही विपिन ने गोली चलाई है। गोली तमंचे की है या बंदूक की इसकी पुलिस जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ दबिश दी गई, लेकिन आरोपी फरार है।  

पुलिस का दिखाता है रोब, देता है धमकी  
राम सिंह ने बताया कि विपिन ज्यादातर शाम को घर ही आ जाता है। उसके साथ में अन्य लोग भी रहते हैं। वह आए दिन गाली गलौच करते हुए दीवार को गिराने की धमकी देता है। रामसिंह का आरोप है कि बुधवार को भी विविन ने पुलिस का रौब दिखते हुए धमकी देकर उसने झगड़ा किया और फिर गोली चलाई।  

तलाश में टीम भेज दी है
घायल के पिता ने सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, तलाश में टीम भेज दी है। मामले की जांच की जा रही है। - अखिलेश सिंह भदौरिया, सीओ दौराला

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed