{"_id":"58349e124f1c1b262413b8e9","slug":"kukarm-karke-lootne","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म करके लूटने वाले गे क्लब का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुकर्म करके लूटने वाले गे क्लब का भंडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच और दौराला पुलिस ने मंगलवार को गे क्लब बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। इस गिरोह के सरगना सुमित ने फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाया हुआ था, जिसके जरिये वह युवकों को जाल में फंसाता था। करीब 25 युवकों को यह गिरोह अपना शिकार बना चुका है। इस गिरोह में 25 युवक शामिल हैं, जिनमें से पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी और सीओ दौराला बीएस वीर कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर आरोपी सुमित पुत्र रमेश चंद निवासी दबथुवा सरधना, नितिन पुत्र रामबीर, सोनू पुत्र सोमबीर निवासी जिंझोकर कंकरखेड़ा और देवेंद्र पुत्र रणजीत निवासी तोफापुर इंचौली को मीडिया के सामने पेश किया। क्राइम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनका गे क्लब के नाम से गिरोह है। सुमित ने फेसबुक पर कुलजीत जाट के नाम से अकाउंट बनाया हुआ था। जिसमें जनपद के 30 से अधिक गे (समलैंगिक) युवक जुड़े हैं। सुमित फेसबुक पर चैट करके बात आगे बढ़ाता था। उसके बाद शिकार को सेफ अड्डों पर बुलाया जाता था। युवक को दबोचकर कुकर्म किया जाता था। उसके बाद ये लोग उसे लूटकर फरार हो जाते थे। करीब 25 युवकों से सुमित और उसके साथी ऐसी वारदात कर चुके हैं। समाज में बदनामी के डर से पीड़ित किसी से शिकायत भी नहीं करते थे।
कैसे हुआ भंडाफोड़
थाना रेलवे रोड स्थित जैननगर के एक व्यापारी ने 16 अक्तूबर 2016 को कंकरखेड़ा थाने में केस दर्ज कराया था। व्यापारी को सुमित ने फेसबुक पर फंसाया और कंकरखेड़ा में बुलाकर कुकर्म किया और लूट लिया। कंकरखेड़ा पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने का कोशिश की, लेकिन कुछ खास सफलता नहीं मिली। उसके बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव यादव व उनकी टीम लगाई गई। सीओ दौराला, क्राइम ब्रांच टीम और कंकरखेड़ा पुलिस ने सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को कंकरखेड़ा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बीए का छात्र है सरगना सुमित
गे क्लब में शामिल करने के लिए फेसबुक पर सुमित ने अपने स्टेटस में टॉप और बॉटम का कार्ड दिया हुआ था। गे युवक शामिल होने से पहले उस पर क्लिक करते थे। उसके बाद सुमित उसे अन्य लोगों के साथ लिंक कर देता था। प्रेसवार्ता में सुमित ने सारी बात पुलिस अफसरों के सामने बताई। सुमित ने बताया कि वह बीए का छात्र है। 2015 से उसने गे क्लब बनाया हुआ है।
अश्लील क्लिप बना लेते थे
यह गैंग बड़ा शातिर है। पीड़ित की आपत्तिजनक अवस्था में क्लिप बनाई जाती थी। बाद में धमकी देते थे कि यदि पुलिस को जानकारी दी, तो अश्लील क्लिप फेसबुक पर वायरल कर देंगे।
मेरठ में फैला नेटवर्क
आरोपियों ने बताया कि गे क्लब से जुड़ने वाले युवकों का बड़ा नेटवर्क है। 50 से अधिक युवकों की सुमित के फेसबुक अकाउंट पर रिक्वेस्ट आई हुई है। जिन्हें गैंग जल्द ही अपना निशाना बनाने वाला था। सुमित ने बताया कि शुरुआत में वह केवल गे क्लब चलाता था। पिछले छह महीने से गैंग लूटपाट करने लगा था।