फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cheh saal tak rape

छह साल तक रेप करता रहा सौतेला पिता

Thu, 08 Sep 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 08 Sep 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
cheh saal tak rape
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 एक सौतेला पिता किशोरी से छह साल तक दुराचार करता रहा। किशोरी अपनी मां से विरोध जताती तो दुष्कर्म में पति का सहयोग करते हुए उसे पीटकर जान से मारने की धमकी दी जाती। दो बार गर्भपात कराने का भी आरोप है। बालिग होने पर करीब साढ़े तीन माह पूर्व उसकी शादी हुई तो पति से बताने पर यह भांडा फूटा। महिला थाने में पीडिृत की तरफ से केस दर्ज कराते हुए बुधवार को बयान दर्ज कराए गए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की दस साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। इस दौरान महिला की बेटी की उम्र करीब 13 साल थी। बाद में यह परिवार सहारनपुर शिफ्ट हो गया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी मां और सौतेले पिता ने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी।  यहां तक कि सौतेला पिता उसके साथ गलत काम करने लगा। कई बार विरोध किया तो उसकी पिटायी करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी जाती।
विज्ञापन

जब उसने अपनी मां से शिकायत की तो मां ने भी उसकी पिटायी करते हुए घर से बाहर निकालने की धमकी दी। आरोप है कि जब उसका सौतेला पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था तो मां भी उसका साथ देती थी। शादी से पहले तक सौतेला पिता उसकी इज्जत से खेलता रहा। बाद में  इसी साल 19 मई को उसकी शादी लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड स्थित एक कॉलोनी में कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद पीड़िता के पति को असलियत का पता चला तो उसके ी होश उड़ गये। बाद में पीड़िता अपने पति के साथ महिला थाने पहुंची और आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ बलात्कार और मां पर साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज करा दिया।

एसओ के सामने फफक पड़ी
पीड़िता बुधवार को बयान दर्ज कराने पति के साथ महिला थाने पहुंची तो अपनी पीड़ा बताते थानाध्यक्ष बबीता तोमर के सामने फफक पड़ी। बिलखते हुए कहा कि उसके पिता की मौत के बाद मां ने उसकी जिंदगी बर्बाद करा दी। सौतेला पिता उसके दुष्कर्म करता रहा और मां विरोध के बजाय उसका साथ देती रही।


पेट फूला तो कराया इलाज
पीड़िता ने बताया वह घटना से अनजान थी। एक बार जब उसका पेटा फूला तो मां और सौतेला पिता उसे डॉक्टर के पास ले गये। बाद में पता चला कि उसका गर्भपात कराया था। डेढ़ साल पहले दूसरी बार भी उसका गर्भपात कराया था। शादी के समय भी उसे धमकी दी कि यदि यह बात बताई तो जान से मार देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed