फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader's factory fire, loss of eight lakhs

भाजपा नेता की फैक्टरी में भीषण आग, आठ लाख का नुकसान

Tue, 12 Mar 2019 02:19 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 12 Mar 2019 02:19 AM IST
सार

भाजपा नेता की फैक्टरी में भीषण आग, आठ लाख का नुकसान
प्रह्लादनगर के रिहायशी इलाके में चल रही थी मूर्ति बनाने की फैक्टरी
धमाके होने से मचा हड़कंप, आसमान में छाया धुएं का गुबार
दमकल की छह गाड़ियों ने तीन घंटे में पाया आग पर काबू
एक दीवार गिरी, आसपास के कई मकान खाली कराए

विज्ञापन
BJP leader's factory fire, loss of eight lakhs
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके में मूर्ति बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग के बीच धमाके होने के कारण पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। करीब आठ लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
विज्ञापन

प्रह्लादनगर में भाजपा नेता संजय नारंग का मकान है। वह दृष्टि हैंडीक्राफ्ट के नाम से एक फर्म चलाते हैं। उन्होंने मकान के प्रथम और द्वितीय तल पर पॉलीरेजन से मूर्तियां बनाने की फैक्टरी चला रखी है। सोमवार दोपहर फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। इसकी सूचना पाकर लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आग भड़कने के दौरान धमाके भी हो रहे थे। इसको देखते हुए पुलिस ने दोनों ओर का रास्ता बंद करा दिया। संजय नारंग और उनके पड़ोसी कृष्ण कुमार समेत कई लोगों के मकान खाली करा लिए। इस दौरान संजय नारंग के मकान की एक दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। कुछ ही देर में दमकल अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा भी आ गए। जब तक आग बुझाई गई, तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन


पॉलीरेजन से आग हुई विक्राल
फैक्टरी में काफी संख्या में तैयार और अधबनी मूर्तियां रखी थीं। यह मूर्तियां पॉलीरेजन नाम के मैटीरियल से बनाई जाती हैं, जो कि ज्वलनशील होता है। इसके अलावा केमिकल भी रखा था, जिससे आग एकदम भड़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देरी से पहुंची गाड़ियां
आग लगने की सूचना के आधा घंटा बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट नजीर अली खान ने अपनी जीप भेजकर फायर ब्रिगेड के लिए रास्ता खाली कराया।


फैक्टरी को लेकर लोगों में दिखा गुस्सा
प्रह्लादनगर रिहायशी इलाका है। यहां फैक्टरी के संचालन से लोग परेशान दिखे। लोगों ने बताया कि यहां आसपास तीन फैक्टरी संचालित हैं, जो कि अवैध हैं। कई बार शिकायत की गई, लेकिन इन फैक्टरियों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई पुलिस-प्रशासन ने नहीं की है। वहीं पुलिस भी संजय नारंग की फैक्टरी को गोदाम बताने पर तुली हुई थी।

वर्जन
आग से आठ लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
- अजय कुमार शर्मा, चीफ फायर ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed