फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   baabu ne li rishwat

बाबू ने ली रिश्वत, छात्र ने बनाई वीडियो

Wed, 05 Oct 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 05 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
baabu ne li rishwat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 आरटीओ में बाबू द्वारा रिश्वत लेने की एक छात्र ने वीडियो बना ली। इससे गुस्साएं छात्रों ने बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मंगलवार को अपनी गाड़ी की आरसी पर चढ़े लोन को कटवाने गए एक छात्र हर्ष से आरसी सेक्शन के बाबू ने फीस से अलग सुविधा शुल्क मांग लिया। इस पर हर्ष ने विश्वविद्यालय के छात्र नेता विनीत चपराणा को फोन कर मामले की जानकारी दी। विनीत ने हर्ष से रिश्वत देने की वीडियो बनाने को कहा तो हर्ष ने दोबारा सेक्शन में जाकर रिश्वत देते हुए वीडियो बना ली।
विज्ञापन

इसके बाद चपराणा भी दर्जनों छात्रों के साथ आरटीओ पहुंच गए। आरटीओ ममता शर्मा के नहीं मिलने पर छात्रों ने आरटीओ सिटी कमल गुप्ता को वीडियो दिखाते हुए बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कमल गुप्ता ने बाबू को बुलाकर पूछताछ की तो उसने रिश्वत लेने से इनकार करते हुए वहां मौजूद एजेंट द्वारा पैसे लिए जाने की बात कही। छात्रों का हंगामा बढ़ता देख कमल गुप्ता ने सभी को एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह के पास भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चपराणा ने एआरटीओ रंजीत सिंह को भी वीडियो दिखाई। रंजीत सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर बाबू से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद निलंबन या पटल परिवर्तन की कार्रवाई की जाएगी। दलालों को ऑफिस में नहीं घुसने दिया जाएगा। मयंक भाटी, नितिन मलिक, अनुज गुर्जर, मोनू पहाड़ी, सोनू बैसला, दीपक चौधरी, श्रीकांत चौधरी, राजा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed