फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman charged of five lakhs bribe on officer for son job at Muzaffarnagar

महिला ने अफसर पर लगाया पांच लाख हड़पने और दुष्कर्म करने का आरोप, पीएम और सीएम से की शिकायत

Tue, 24 Sep 2019 12:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Sep 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
A woman charged of five lakhs bribe on officer for son job at Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरनगर में पुरकाजी कस्बा निवासी महिला ने विद्युत निगम के एक बड़े अधिकारी पर बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने और बहाने से घर बुलाकर नशीला बुकें सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर आने पर मामले की जांच करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


महिला ने आला अफसरों के साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि दो सितंबर को वह जिला मुख्यालय पर विद्युत निगम के एक बड़े अफसर से बिजली बिल सही कराने के लिए मिली थी। महिला का आरोप है कि अफसर ने बातों-बातों में उसे बेटे की विद्युत निगम में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और दस लाख का खर्च बताते हुए पहले पांच लाख रुपये शुरू में देने के लिए कहा। पीड़िता ने अपने भाइयों के साथ आकर अफसर को उसके आवास पर उसे पांच लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि 15 सितंबर को अफसर ने उसे ऊर्जा मंत्री से मिलने के बहाने अपने आवास पर बुलाया। अपने घर पर अफसर ने महिला को मंत्री के लिए बुकें बनवाने की बात कहकर उसे सुंघा दिया, जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। दुष्कर्म के बाद आरोपी अफसर ने पीड़िता को अर्द्धबेहोशी की हालत में कार में डालकर जानसठ बाईपास पर छोड़ दिया और फरार हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस में भर्ती के नाम पर ठगे नौ लाख, आरोपी को बनाया बंधक, ये है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि अब अफसर लगातार उसे धमकियां दे रहा है। पीड़िता ने आरोपी अफसर के खिलाफ कार्रवाई कर पांच लाख रुपये दिलाए जाने की गुहार लगाई है। मामले में नई मंडी इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि उनके पास इसकी तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed