फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine lakhs fraud in the name of getting job in UP police at Muzaffarnagar

यूपी पुलिस में भर्ती के नाम पर ठगे नौ लाख, आरोपी को बनाया बंधक, ये है पूरा मामला

Wed, 21 Aug 2019 12:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nine lakhs fraud in the name of getting job in UP police at Muzaffarnagar
यूपी पुलिस

मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस भर्ती के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी करने वाले युवक को पीड़ितों ने पकड़ लिया। आरोपी युवक के परिजनों ने अपहरण करके मकान में बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन


सूचना पर शामली पुलिस ने खतौली पुलिस के साथ गांव भैंसी में दबिश देकर कथित ठगी करने वाले युवक को बंधकमुक्त कराया। दबिश को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। शामली पुलिस युवक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, चार लाख रुपए लेते थे एडवांस
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव भैंसी निवासी दीपक पुत्र बालेंद्र से जिला शामली के गांव भैंसवाल के रहने वाले अंकित उर्फ अजय पुत्र इंद्रपाल ने यूपी पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर नौ लाख रुपये लिए थे। पुलिस में भर्ती न होने पर ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित दीपक व उसके परिजनों ने कई बार अंकित से रुपये लौटाने को कहा। अंकित इसमें आनाकानी कर रहा था। दो दिन पूर्व दीपक अपने कुछ साथियों के साथ रुपये लेने गांव भैंसवाल पहुंचा। अंकित ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया और धमकी देने लगा। इस पर दीपक व उसके साथी अंकित को पकड़ कर अपने गांव ले आए।

उधर, अंकित के परिजनों ने जिला शामली के थाने में अपहरण कर बंधक बनाने की तहरीर दे दी। मंगलवार को शामली पुलिस अंकित के परिजनों को साथ लेकर खतौली कोतवाली में पहुंची। शामली पुलिस ने खतौली पुलिस को साथ लेकर गांव भैंसी में दबिश देकर अंकित को बंधकमुक्त कराया। पुलिस की दबिश को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। 

ग्रामीणों का कहना था कि अंकित ने पुलिस में भर्ती के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी है। उसके परिजन अपहरण करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं। गांव भैंसी के ग्रामीण एकत्र होकर कोतवाली में पहुंचे और शामली पुलिस को ठगी करने के मामले की पूरी जानकारी दी। शामली पुलिस अंकित को अपने साथ लेकर चली गई। गांव भैंसी के ग्रामीणों का कहना है कि वे अंकित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगे।

जिला शामली की पुलिस ने गांव भैंसवाल के अंकित को बरामद करने को गांव भैंसी में दबिश दी थी। पुलिस को दबिश के दौरान अंकित मिल गया। अंकित पर पुलिस की भर्ती कराने को लेकर लाखों रुपयों की ठगी करने का आरोप है। शामली पुलिस अंकित को अपने साथ ले गई है। - नवरत्न गौतम, इंस्पेक्टर, कोतवाली खतौली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed