फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गणतंत्र दिवस को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा

गणतंत्र दिवस को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा

Fri, 19 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी
विज्ञापन

मेरठ। गणतंत्र दिवस को लेकर शहर की सुरक्षा कड़ी की गई है। सार्वजनिक स्थलों के अलावा स्कूल कॉलेजों पर भी पुलिस ने निगराना बढ़ा दी है। रात में बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए बैरियर लगाकर प्वाइंट बनाए गए हैं।
गणतंत्र दिवस पर स्कूल व कॉलेजों में होने वाले कार्यक्रम को लेकर चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। शहर के मुख्य चौराहों के अलावा प्राइवेट बस अड्डे, रोडवेज बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, मॉल, सिनेमा घरों के अलावा मुख्य बाजारों में भी चेकिंग कराई जा रही है। हापुड़ रोड, गढ़ रोड, एनएच- 58, बागपत रोड और मवाना रोड पर बाहरी प्वाइंटों पर बैरियर लगाकर चेकिंग करने को कहा गया है। रात डेढ़ बजे तक सीओ, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज चेकिंग करेंगे। वहीं दो बजे के बाद रात्रि में तैनात पुलिस चेकिंग करेगी। चेकिंग के बाद थाना प्रभारी और सीओ फोटो व्हाट्स एप ग्रुप में एसएसपी को भेज रहे हैं।
विज्ञापन


कैंट क्षेत्र में भी बढ़ाई चौकसी
कैंट क्षेत्र में भी चौकसी बढ़ाई गई है। थाना पुलिस के अलावा फैंटम, यूपी 100 क ी गाड़ियों के अलाव पीसीआर लगाई गई है। कैंट क्षेत्र में लालकुर्ती, सदर बाजार और कंकरखेड़ा क्षेत्रों में 12 स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। देहात क्षेत्र के लिए भी एसपी देहात को चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई हैं। रात की चेकिंग के लिए भी थाना प्रभारी व सीओ को निर्देश दिए गए हैं। दिन में भी अलग-अलग स्थानों पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। मान सिंह चौहान, एसपी सिटी

खास बात
शहर के अलावा जिले के बार्डर पर भी चेकिंग के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed