फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परतापुर में लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी

परतापुर में लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी

Sat, 01 Sep 2018 02:44 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
परतापुर में लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी
लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में लूटपाट का विरोध करने पर शुक्रवार रात तीन युवकों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। बाद में आसपास के लोगों को आता देखकर हमलावर मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने जानकारी ली।

परतापुर निवासी मोनू वाल्मीकि पुत्र ब्रह्मपाल भूड़बराल स्थित गोल्डन पाम होटल में नौकरी करता है। रात में युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सदगुरु होटल के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद युवकों ने मोनू से मोबाइल, नकदी और अन्य सामान लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से मोनू घायल हो गये। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, जिसके बाद हमलावर भाग निकले। सूचना पर यूपी 100 की पुलिस और परतापुर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने घायल को भर्ती कराते हुए घटना की जानकारी ली। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि लूट के विरोध करने पर गोली नहीं मारी गई है। युवक पर आठ दिन पहले भी चाकू से हमला हुआ था। पूरे मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed