{"_id":"5b830bfa42c792464b1c554b","slug":"41535314938-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की रडार पर आईएमईआई नंबर चेंज करने वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की रडार पर आईएमईआई नंबर चेंज करने वाले
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल लुटा, तो मुश्किल होगा उसका लगाना पता
मेरठ। मोबाइल झपटमारी और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस भी उन मोबाइल फोन का पता लगाने में नाकाम हो रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस मान रही है कि शहर में मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर चेंज करने वाले एक्सपर्ट सक्रिय हैं। ऐसे में पुलिस अब क्राइम ब्रांच की मदद से उनका पता लगने में जुटी है।
शहर में आए दिन कहीं न कहीं मोबाइल फोन छीनने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ये गैंग ऐसे लोगों को शिकार बनाता है जो सड़कों पर मोबाइल पर बात करते चलते हैं, लेकिन इनमें से आधी घटनाएं भी पुलिस तक नहीं पहुंचती। कुछ मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज कराकर चले जाते हैं। इसके बाद ना तो पीड़ित ही ध्यान देता है और पुलिस भी कुछ नहीं करती।
वहीं शहर में मोबाइल झपटमारी के करीब 20 मामले हर महीने दर्ज हो रहे हैं। इन बढ़ती घटनाओं को लेकर तीन दिन पूर्व एसपी सिटी ने शहर के थानेदारों से बात की। इसमें पता चला कि वारदात के कुछ दिन तक तो ये मोबाइल बंद रहते हैं, लेकिन बाद में न तो ये बंद शो करते और ना ही ट्रेस होते हैं। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि इन मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर चेंज कर प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शहर में इस काम को करने वाले एक्सपर्ट हैं। झपटमार गैंग मोबाइल के आईएमईआई नंबर चेंज कराने के बाद बेच देते हैं। दिल्ली के करोलबाग में भी ये काम होने की जानकारी मिली है। शहर के मेट्रो प्लाजा में क्राइम ब्रांच दो बार जांच पड़ताल भी कर चुकी है। पुलिस का मानना है कि ये लोग पकड़ में आएंगे तो शहर में मोबाइल झपटमारी की घटनाएं भी कम हो जाएंगी।
क्या है आईएमईआई नंबर
आईएमईआई (इंटरनेशनल मोबाइल इंक्यूपमेंट आईडेंटीटी) नंबर मोबाइल फोन की एक पहचान संख्या है। ये 15 से 17 अंकों तक होती है। इसके माध्यम से ये पता चलता है कि उक्त आईएमईआई नंबर के मोबाइल फोन में कौन सा नंबर (कंपनी का सिम) चल रहा है। मोबाइल चोरी या गुम होने पर पुलिस आईएमईआई के सहारे ही उसे ट्रेस करती है।
संज्ञान में आया है कि शहर में मोबाइल के आईएमईआई नंबर चेंज करने वाले एक्सपर्ट हैं। दिल्ली के करोलबाग आदि स्थानों पर भी इन नंबरों के चेंज करने की जानकारी मिली है। थानाध्यक्षों को ऐसे लोगों का पता लगाने को कहा गया है। क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जा रही है। रणविजय सिंह, एसपी सिटी