{"_id":"5b77350242c7924653268d2a","slug":"21534539010-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैग फैक्ट्री में युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैग फैक्ट्री में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैग फैक्ट्री में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में सूरजकुंड स्थित एक बैग फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करना बताया।
नौचंदी थाने के कार्यवाहक एसओ शशि कुमार के अनुसार फूलबाग कॉलोनी निवासी विशेष माथुर की बैग बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में मुंडाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी सचिन कुमार (26) पुत्र महावीर काम करता था। शुक्रवार सुबह युवक फैक्ट्री पहुंचा और ऊपर के कमरों में ताले खोलने के लिए चला गया। इस दौरान सचिन ने चौथी मंजिल पर कमरे में पहुंचकर छत के कुंदे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक उसके नहीं आने पर अन्य कर्मचारी उसकी तलाश करते हुए ऊपर की मंजिल पर पहुंचे तो वहां उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि युवक जब सुबह घर से फैक्ट्री में आया तो वह काफी गुमसुम था, पूछने पर भी वह कुछ नहीं बोला। कार्यवाहक एसओ शशि कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि युवक का अपने भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।