{"_id":"6a91c664df527a0f310fe342","slug":"motorcyclist-injured-after-being-hit-by-a-car-while-returning-from-a-rakhi-ceremony-deoria-news-c-208-1-deo1035-190355-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राखी बंधवाकर लौट रहा बाइक सवार कार की ठोकर से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राखी बंधवाकर लौट रहा बाइक सवार कार की ठोकर से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर बालपुर चौराहे पर शुक्रवार शाम को एक भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मठिया रत्ती निवासी नंदू प्रसाद (45) अपने बहन के घर से राखी बंधवा कर घर वापस लौट रहे थे। सायं पांच बजे के करीब अभी वह बालपुर चौराहे के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक कार से ठोकर लग गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक भी अपने बहन के घर से राखी बंधवा कर लौट रहा था।
इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इक्कठा हो गई। सूचना पर थाना तरकुलवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बालपुर चौराहा हादसों का प्वाइंट बनता जा रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने भेजवा दिया।