फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   killing two people including her husband and seriously injuring two others.

अनूपपुर एक्सीडेंट: भाई को राखी बांधने निकली महिला सड़क हादसे का शिकार, पति सहित दो की मौत; दो गंभीर घायल

Fri, 28 Aug 2026 10:18 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 10:18 PM IST
सार

अनूपपुर के कोतमा में रक्षाबंधन पर मायके जा रहे परिवार की दोपहिया वाहन से सामने से आ रहे वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला के पति मनोज केवट और दूसरे वाहन चालक मान सिंह की मौत हो गई। महिला रोशनी और उनका सात वर्षीय बेटा गंभीर घायल हैं।

विज्ञापन
killing two people including her husband and seriously injuring two others.
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने मायके जा रहे परिवार की खुशियां सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गईं। जमुनिहा निवासी रोशनी केवट (25) अपने पति मनोज केवट और दो बेटों मयंक (10) व सत्यम (7) के साथ दोपहिया वाहन से मायके छतई जा रही थीं। इसी दौरान थोड़हा के पास सामने से आ रहे दूसरे दोपहिया वाहन से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई, जबकि महिला और उसका छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मातम में बदली खुशियां: ट्रेन से कटकर बेटे की जान गई तो माता-पिता भी रेल के आगे कूदे, तीन मौतों से सनसनी
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रोशनी अपने पति और दोनों बच्चों के साथ पहले बेलियाबड़ी में राखी बांधने गई थीं। इसके बाद परिवार छतई स्थित मायके में भाई को राखी बांधने के लिए रवाना हुआ था। शाम करीब 5 बजे थोड़हा के पास सामने से आ रहे दोपहिया वाहन से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज केवट और दूसरे वाहन चालक मान सिंह (34) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दोनों वाहन चालकों को मृत घोषित कर दिया। रोशनी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके छोटे बेटे सत्यम के सिर में चोट और सूजन बताई गई है। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों और लोगों की भीड़ जमा रही। दोनों मासूम बेटे मां और पिता को लेकर बिलखते रहे। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed