फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Daughter of contractual worker coming home for Raksha Bandhan dies in accident.

Etawah News: रक्षाबंधन पर घर आ रहे संविदा कर्मी की बेटी की हादसे में मौत

Fri, 28 Aug 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Daughter of contractual worker coming home for Raksha Bandhan dies in accident.
इटावा। रक्षाबंधन पर परिवार को सरप्राइज देने इटावा आ रहे संविदा कर्मी को यह सफर जीवन भर का दर्द दे गया। दिल्ली के द्वारका से पत्नी और तीन बच्चों के साथ रोडवेज बस इटावा के लिए निकले चंदन की नौ वर्षीय बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, चंदन समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। हादसा शुक्रवार सुबह बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में बगराई कट के पास बस के डंपर में घुसने से हुआ।
विज्ञापन

शहर के सती मोहल्ला निवासी चंदन सिंह परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। रक्षाबंधन के लिए वह पत्नी निशा, बेटी तृषिका, राधिका और बेटे शिवांश के साथ रोडवेज बस से इटावा आ रहे थे। रास्ते में बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में बगराई कट के पास बस डंपर में जा घुसी। हादसे में राधिका(9) की मौत हो गई, जबकि चंदन, निशा, तृषिका और शिवांश घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चंदन के बड़े भाई बलवीर सिंह ने बताया कि चंदन दिल्ली कैंट में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात है। हादसे से एक दिन पहले ही उनकी चंदन से फोन पर बात हुई थी। बातचीत सामान्य थी, लेकिन चंदन ने घर आने की जानकारी नहीं दी थी। परिवार को भी उनके आने का पता नहीं था। चंदन शायद रक्षाबंधन पर पत्नी और बच्चों के साथ अचानक घर पहुंचकर परिवार को सरप्राइज देना चाहते थे। भाई को क्या पता था कि अगले दिन जिस फोन का इंतजार होगा, उसमें घर आने की खुशी के बजाय हादसे की खबर मिलेगी। रक्षाबंधन पर खुशियों की तैयारी कर रहा घर बेटी की मौत से मातम में बदल गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed