फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   E-rickshaw driver's body not found even after a week.

Chitrakoot News: ई-रिक्शा चालक का एक हफ्ते बाद भी नहीं मिला शव

Fri, 28 Aug 2026 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 28 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver's body not found even after a week.
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के बैहार गांव निवासी मनोज पाल का शव हत्या के एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शव की तलाश के लिए एक टीम झांसी में डेरा डाले हुए है।
बैहार निवासी मनोज पाल का अपहरण कर उसके भाई अनिल पाल, पत्नी रेखा, बेटा हिमांशु सहित तीन अन्य लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी और शव को झांसी के बांध में ठिकाने लगा दिया था। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर बांध के आसपास और किनारे शव की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब एक टीम झांसी भेजी गई है, जो वहां स्थानीय पुलिस की मदद से शव की तलाश कर रही है। जल्द ही शव बरामद कर लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed