{"_id":"5cdc73ddbdec22074c2628c5","slug":"191557951453-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड का मौत1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड का मौत1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में देर रात गोविंदपुरी नाले के निकट हुए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने एक सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया। इसके चलते गार्ड की मौत हो गई। वाहन चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र की बॉर्डर कॉलोनी निवासी सुभाष सिंह गोविंदपुुरी नाले के निकट स्थित सांई मंदिर के पास सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। देर रात सुभाष ड्यूटी के दौरान सड़क किनारे टहल रहा था। इस दौरान मेरठ की ओर से आते एक तेज रफ्तार कार ने सुभाष को कुचल दिया। इसके बाद अनियंत्रित होकर कार भी डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान मौके पर मौजूद दो लोगों ने कार सवार युवक के साथ मारपीट की।। दोनों लोगों ने किसी प्रकार घायल सुभाष को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच आरोपी कार सवार किसी प्रकार भागने में कामयाब हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।