{"_id":"5a7226854f1c1ba2268b7ad8","slug":"181517430405-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने एंडेवर गाड़ी दौड़ाई, पुलिस में खलबली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों ने एंडेवर गाड़ी दौड़ाई, पुलिस में खलबली
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। वेस्ट एंड रोड पर बुधवार को छात्रों ने एंडेवर गाड़ी दौड़ा दी। वायरलेस पर सूचना फ्लैश हुई कि कुछ संदिग्ध युवक गाड़ी में हैं, जो छात्राओं से छेड़खानी करके भागे है। लूट की वारदात भी कर सकते है। एएसपी कैंट और इंस्पेक्टर सदर ने घेराबंदी की तो आरोपी जली कोठी में गाड़ी छोड़कर भाग गए।
एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने बताया कि वेस्ट एंड रोड पर बुधवार दोपहर एंडेवर गाड़ी में सवार होकर कुछ छात्र हंगामा कर रहे थे। लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि गाड़ी में संदिग्ध युवक हैं। अराजकता फैला रहे हैं। एएसपी ने सदर बाजार, लालकुर्ती, रेलवे रोड और देहली गेट थाना पुलिस को चेकिंग करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल के अनुसार सभी छात्रों को बुलाकर जांच की गई। छात्रों को क्लीन चिट दे दी गई है, जबकि गाड़ी सीज कर दी है।
नोएडा पुलिस की सोतीगंज में दबिश
मेरठ। नोएडा पुलिस ने बुधवार को सोतीगंज में दबिश दी। पुलिस एक आरोपी को लेकर आई थी। पुलिस ने बताया कि एनएच-58 पर एक फॉरच्यूनर गाड़ी चोरी हुई थी। जोकि नोएडा पुलिस ने बरामद की। दो आरोपी भी गिरफ्तार किए थे। एक आरोपी को पुलिस साथ लेकर आई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सोतीगंज के एक कबाड़ी का नाम लिया था। उसकी निशानदेही पर वह मेरठ आए थे। आरोपी वहां से फरार मिले। पुलिस ने कहा कि सोतीगंज के कबाड़ी समेत पांच लोगों ने गाड़ी चोरी की थी।