{"_id":"5b9d7094867a557f714f768c","slug":"153704461114-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाटरी में ईनाम निकलने के नाम पर युवती से हजारों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाटरी में ईनाम निकलने के नाम पर युवती से हजारों की ठगी
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना । खेड़की जदीद की एक युवती के साथ लॉटरी के नाम पर 12 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खेड़की जदीद गांव में रहने वाली साइन के पास कुछ दिन पहले एक फोन कॉल आई थी। कॉल पर एक युवक ने उसेो 12 लाख की लॉटरी जीतने की जानकारी दी। युवक ने लॉटरी की रकम देने की एवज में साइन से अपने खाते में 12 हजार 200 रुपए डालने की बात कही। बड़ी रकम मिलने के लालच में उसने ने युवक के कहे अनुसार उसके खाते में यह राशि डाल दी। इसके कुछ दिन बाद युवक ने फिर कॉल कर 25 हजार रुपए और डालने की बात कही। इस पर साइन को शक हुआ और उसने रकम डालने से इंकार कर दिया। अपने साथ ठगी का एहसास होने पर साइन ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए तहरीर दी। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि युवती के साथ ठगी की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।