{"_id":"5b7b26eb42c792463f793b4c","slug":"15347975381-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम समूदाय की छात्रा से छेड छाड अशलील हरकत की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुस्लिम समूदाय की छात्रा से छेड छाड अशलील हरकत की
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। गांव जाहिदपुर इंटर कॉलेज से सोमवार दोपहर छात्र-छात्राएं घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही दो छात्रों ने छात्रा से छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत की। इस पर छात्रा के परिजन आरोपियों के घर पहुंचेे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। मामला दो समुदाय का होने से गांव में तनाव बना हुआ है।
गांव जाहिदपुर स्थित प. बक्शीदास इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। सोमवार दोपहर को छुट्टी के बाद छात्र-छात्राएं घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव जाहिदपुर निवासी विनय एवं रिंकू ने कॉलेज से ही लौट रही छात्रा का पीछा किया। वे उसका मोबाइल नंबर मांगने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें कीं। छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन दोनों आरोपियों की शिकायत लेकर उनके घर पहुंचे। इस पर आरोपियों के परिजनों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। मामला दो समुदाय का होने के कारण तनाव की स्थिति बन गयी। जिसमें पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पहले भी आ चुके हैं आमने-सामने
गांव जाहिदपुर में हिदू एवं मुस्लिम की आबादी बराबर है। कई मामलों को लेकर दोनों समुदाय पहलेे भी आमने-सामने आ चुके हैं। गांव जाहिदपुर सांप्रदायिक तनाव को लेकर पहले भी चर्चाओं में रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई परंतु आरोपी पक्ष फरार मिला। -राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा