फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेले में हुड़दंग मचा रहे पांच युवकों को पकड़ा

मेले में हुड़दंग मचा रहे पांच युवकों को पकड़ा

Tue, 21 Aug 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
मेले में हुड़दंग मचा रहे पांच युवकों को पकड़ा
मवाना। निलौहा गांव में चल रहे जहारवीर मेले में सोमवार को हुड़दंग मचा रहे पांच युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों को पुलिस थाने ले आई।
विज्ञापन

बताते चलें कि हर वर्ष की भांति निलौहा गांव में जहारवीर का मेले का आयोजन हो रहा है। सोमवार को दूसरे दिन भी मेले में खरीदारी के लिए लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी। बच्चों ने खेल-खिलौने तो बड़ों ने घरेलू सामान की खरीदारी की। इस दौरान मेले में हुड़दंग मचा रहे पांच युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पहले तो युवकों ने भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों को पुलिस थाने ले आई। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। एसएसआई भरतलाल शाह ने बताया कि युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।

रास्ते में खड़े होने पर विवाद
मवाना। नासरपुर गांव में रास्ते में खड़ा होने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। मारपीट में एक युवक घायल हो गया।
नासरपुर गांव में सोमवार को एक युवक रास्ते में खड़ा हुआ था। इस दौरान उसके पड़ोसी ने इसका विरोध किया। जिस पर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। एसएसआई भरतलाल शाह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया
मवाना। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। मोहल्ला काबली गेट में इमामुद्दीन कुरैशी के निवास पर कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 74वें जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इमामुद्दीन ने कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मधुलिका गौतम ने की व संचालन डॉ. अहसान उल हक ने किया। यहां पूनम शर्मा, हबीबुल्ला, नसरूद्दीन, केश्वचंद, डॉ. नसीम, अजब सिंह, सरतार, इकबाल, असगर, कुलदीप, गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed