फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कई कब्र खोदकर मुर्दों के सिर ले गए, आक्रोश

कई कब्र खोदकर मुर्दों के सिर ले गए, आक्रोश

Wed, 25 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
कई कब्र खोदकर मुर्दों के सिर ले गए, आक्रोश
मेरठ/सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गोटका और डाहर गांव के कब्रिस्तान में कई कब्रों को खुर्द बुर्द कर मुर्दों के सिर गायब होने का मामला सामने आया है। मंगलवार को इसका पता चलने पर ग्रामीणों की कब्रिस्तान पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आक्रोश जताते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस इसे तांत्रिक क्रिया से जोड़कर चल रही है।
विज्ञापन

सरूरपुर थानाक्षेत्र के गोटका गांव के बाहरी छोर पर जंगल में कब्रिस्तान है। बताया कि मंगलवार शाम वहां से गुजर रहे लोगों ने कब्रिस्तान में कुछ कब्रों को उखड़ा देखा। इस पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी गांव में दूसरे समुदाय के लोगों को दी। इससे उनमें गुस्सा फैल गया। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और कब्रों को खुर्द-बुर्द देख कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पाकर सरूरपुर व सरधना पुलिस मौके पर पहुंची। यहां लोगों ने काफी हंगामा किया। पुलिस के सामने ही लोगों ने कब्रों के पास जाकर देखा तो कई मुर्दों के सिर और अन्य अवशेष गायब थे। साथ ही कई अन्य कब्रों को भी खुर्द-बुर्द कर रखा था। यहां आसपास के गांवों से भी काफी लोग पहुंच गए। लोगों ने हंगामा कर दिया, जिन्हें पुलिस ने समझाकर शांत किया। लोगों ने इसे किसी तांत्रिक की करतूत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना क्षेत्र के गांव डाहर में भी कब्रिस्तान में कई कब्रों को उखाड़ा गया। उनके मुर्दों के सिर गायब थे। एसओ सरूरपुर रविंद्र सिंह कांबोज का कहना है कि ग्रामीणों की मौजूदगी में कब्रों को दुरुस्त करा दिया गया है। मामले में तांत्रिक क्रिया से इंकार नहीं किया जा सकता है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार गोटका में प्रारंभिक तौर पर छह कब्रों से मुर्दों के सिर गायब मिले हैं। बाकी कब्रों में भी अवशेष गायब मिले हैं। दोनों कब्रिस्तान से एक दर्जन से ज्यादा शवों के सिर गायब होना माना जा रहा है।

लिसाड़ी गेट में ऐसा था मामला
कब्र से मुर्दे गायब होने की अफवाह लिसाड़ी गेट में फैली थी। रोजाना कब्र को उखाड़ा जाने लगा था। पुलिस भी तैनात करनी पड़ी। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो कब्र से नवजात के शव गायब होना बंद हो गए थे। पुलिस ने बताया है कि इस मामले की भी जांच कराई जाएगी।



खास बातें:
- सरूरपुर क्षेत्र के गोटका और डाहर गांवों के कब्रिस्तान का मामला
- कई कब्र मिलीं खुर्द-बुर्द, ग्रामीणों ने दी तहरी, तांत्रिक क्रिया का शक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed