फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कार सवार बदमाशों द्वारा महिला का अपहरण कर जंगल में फैका

कार सवार बदमाशों द्वारा महिला का अपहरण कर जंगल में फैका

Wed, 25 Apr 2018 09:48 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों द्वारा महिला का अपहरण कर जंगल में फैका
खरखौदा।
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक महिला का बुधवार को कार सवारों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद महिला को गांव कैली के जंगल में फेंक दिया। महिला हापुड़ कोतवाली पहुंची तथा मामले की जानकारी दी। इसके बाद हापुड़ पुलिस महिला को लेकर खरखौदा थाने पहुंची। वहीं, खरखौदा पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार कर दिया है। उधर, पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इधर-उधर भटक रही है।
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की चांद कॉलोनी निवासी एक महिला शादीशुदा है। उसका काफी समय से पति से विवाद चल रहा है। इसके चलते वह माता-पिता के पास रह रही है। महिला लिसाड़ी गेट क्षेत्र में कोठियों में सफाई करके आजीविका चलाती है। उसके अनुसार वह बुधवार सुबह करीब आठ बजे काम के लिए घर से निकली। एक कार उसके समीप आकर रुकी तथा उसमें सवार लोगों ने महिला को जबरन कार में डाल लिया और अपहरण कर ले गए। कार सवार बदमाश महिला से मारपीट कर गांव कैली के जंगल में खासपुर रोड पर निर्माणाधीन बाईपास के निकट ईख में डाल गए। महिला के अनुसार उसने राहगीरों से मदद मांगी। इस पर राहगीरों ने उसे हापुड़ की ओर जा रही बस में बैठा दिया। महिला शिकायत लेकर हापुड़ कोतवाली पहुंची। वहां से महिला दरोगा पीड़ित को साथ लेकर घटनास्थल का मुआयना करने गई। जिसमें घटनास्थल खरखौदा थाना क्षेत्र का निकला। इस पर महिला दरोगा पीड़ित को लेकर खरखौदा थाना पहुंची तथा वारदात की जानकारी दी। इस पर खरखौदा पुलिस महिला को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुुंची। वहां जंगल में काम कर रहे किसानों ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार कर दिया। हापुड़ पुलिस ने पीड़ित की मां को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया। इस मामले में लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

घटना की जानकारी थाना इंचार्ज आईपीएस को दे दी गई है। अधिकारी इस मामले में जैसा आदेश करेंगे। उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। -रविंद्र चंद्रवाल, एसएसआई खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed