फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कार चोरी का प्रयास, मौके से दो बाइक बरामद

कार चोरी का प्रयास, मौके से दो बाइक बरामद

Wed, 25 Apr 2018 09:48 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
कार चोरी का प्रयास, मौके से दो बाइक बरामद
खरखौदा। बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र के इकबाल नगर निवासी आरिफ पुत्र हाजी इस्लाम ने बताया कि मंगलवार शाम रिश्तेदार कार लेकर आया था। कार उसने मकान के बाहर खड़ी की थी। रात्रि में बाइक सवार चार लोग मकान के सामने पहुंचे और कार का लोक तोड़ दिया। इस बीच आरिफ की नींद खुल गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बीच शोर होने पर बदमाश बाइक छोड़कर भाग गये। पुलिस ने दोनों बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए उठा लिया है। हिरासत में लिए गए युवक के परिजनों ने बताया कि उसकी बाइक रात में चोरी हो गई थी। एसएसआई रविंद्र चंद्रवाल ने कहा कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed