फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छोटा हाथी में गौकशी के लिए ले जाई जा रही गाय को पुलिस ने कब्जे में ले लिया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया।

छोटा हाथी में गौकशी के लिए ले जाई जा रही गाय को पुलिस ने कब्जे में ले लिया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया।

Fri, 13 Apr 2018 08:15 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
छोटा हाथी में गौकशी के लिए ले जाई जा रही गाय को पुलिस ने कब्जे में ले लिया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया।
मवाना। पुलिस ने सूचना पाकर सुबह में गांव सठला के निकट छोटा हाथी में गोकशी के लिए ले जायी जा रही गाय और बछडे को कब्जे में ले लिया। चालक को गिरफ्तार करके थाने ले आई। चालक के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा ने बताया कि छोटा हाथी में गोकशी के लिए गाय ले जाई जा रही है। जिस पर पीछा करके गांव सठला के निकट छोटा हाथी को रोक लिया। जिसमें पुलिस को एक गाय तथा एक बछड़ा मिला। चालक मोबीन पुत्र कलवा निवासी सिखेड़ा को हिरासत में लेकर थाने ले आए। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक के खिलाफ गोवध अधिनियम में कार्रवाई की जा रही है। वहीं, गाय और बछडे़ को गऊशाला भेज दिया है। वहीं, चालक मोबीन का कहना है कि उसको गाय बेचने वाले ने सिखेड़ा बुलाया था। उसने कहा था कि वे गाड़ी के पीछे बाइक से रहेंगे। गाय को ग्राम सठला में उतार देना। जिनको बेची है वे सठला में मिल जाएंगे। उससे पहले ही पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन

एसएसओ को लापरवाही में जेल भेजा
मवाना। शटडाउन लेने के बाद लापरवाही पूर्वक लाइन चालू करने के मामले में गिरफ्तार किए गए एसएसओ प्रदीप कुमार को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि राफन के जगंल में हाईटेंशन लाइन पर काम करने के लिए संविदा कर्मचारी राजन ने शटडाउन लिया था। राजन अपने साथ प्राइवेट कर्मचारी अंकुर निवासी फिटकरी को साथ लेकर गया था। अंकुर लाइन पर काम कर रहा था अचानक लाइन करंट चालू कर देने से अंकुर बुरी तरह से झुलस गया था। एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाकर संविदा कर्मचारियों ने बिजलीघर पर हंगामा किया था। इस मामले में अवर अभियंता महेंद्र सिंह ने एसएसओ प्रदीप कुमार के खिलाफ थाने में दर्ज कराई। उन्होंने लापरवाही से कार्य करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसएसओ प्रदीप कुमार पुत्र विजयपाल निवासी बहसूमा को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती दहेज का सामान समेत फरार
मवाना। शादी से एक माह पहले गांव सठला से एक युवती दहेज के सामान के साथ घर से फरार हो गई। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पड़ोसी युवक पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी एक माह बाद कहीं और तय थी। आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। युवती दहेज का सामान भी लेकर चंपत हो गई है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।


पति के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी
मवाना। गढ़मुक्तेश्वर के गांव पलवाड़ा निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी मवाना में मोहल्ला मुन्नालाल में हुई है। उसका पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed