{"_id":"5ac2602e4f1c1b95618b50b7","slug":"1522688041524-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम से हुई लूट में पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीम से हुई लूट में पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ।
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने रविवार को फैक्ट्री के मुनीम से तमंचे के बल पर चार लाख से रुपये से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने रात में ही खुलासे का आश्वासन दिया था। हालांकि 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है।
उल्लेखनीय है कि जुड्डी के पास कर्णवाल एंटरप्राइजेज में संजीव पुत्र श्रीप्रकाश बतौर मुनीम कार्यरत है। यहां पर सेफ एवं कूलर आदि बनाए जाते हैं। संजीव रविवार शाम किठौर से रुपये लेकर बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। ततीना मोड़ से आगे दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने संजीव पर फायर किया। जिसमें वह बाल-बाल बचा। इसके बाद बदमाशों ने संजीव के सिर पर किसी वस्तु से प्रहार करके उसे गिरा दिया। इसके बाद चार लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फायर करते हुए फरार हो गए थे। इस संबंध में संजीव ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ ने घटना के बाद देर रात खुलासे का व्यापारियों को आश्वासन दिया था। हालांकि बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस संबंध में सीओ यूएन मिश्र का कहना है कि दो बदमाशों की शिनाख्त हो चुकी है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा।