फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुठभेड़ में दो बदमाशों के लगी गोली, दबोचा

मुठभेड़ में दो बदमाशों के लगी गोली, दबोचा

Tue, 26 Feb 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाशों के लगी गोली, दबोचा
- दोनों बदमाशों के खिलाफ लूट-डकैती के कई मामले दर्ज
विज्ञापन

फोटो...
मेरठ। परतापुर क्षेत्र में आधी रात को पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पैरों में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रात में ही दोनों की डॉक्टरी कराई गई।

जैन नगर बंसल चौक के निकट सोमवार देर रात परतापुर इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर चेकिंग कर रहे थे। तभी दिल्ली की तरफ से पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी और बाइक दौड़ा ली। पुलिस ने घेराबंदी की और जवाबी फायरिंग करते हुए दोनों को दबोच लिया। पैरों में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। सूचना पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और बदमाशों से पूछताछ की। दोनों की पहचान अरशद पुत्र बाबू और अरशद पुत्र जमील निवासी मोहल्ला कल्याणपुर मवाना के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, सात कारतूस और बाइक कब्जे में ली। बाइक दिल्ली से चुराई गई थी। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं। इनके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed