फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना में सब्जी आढ़ती के घर 60 लाख का डाका

सरधना में सब्जी आढ़ती के घर 60 लाख का डाका

Wed, 27 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
सरधना में सब्जी आढ़ती के घर 60 लाख का डाका
सरधना/मेरठ। सरधना के मोहल्ला शेखान में आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने सोमवार आधी रात सब्जी आढ़ती के घर करीब 60 लाख की डकैती को अंजाम दे डाला। आढ़ती की तीन बेटियों के निकाह की तैयारियां चल रही हैं। हथियारबंद बदमाशों ने आढ़ती सहित पूरे परिवार को बंधक बनाकर नकदी, सोना-चांदी के जेवर और कीमती सामान समेट लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला शेखान निवासी यासीन की मेरठ स्थित नवीन सब्जी मंडी में आढ़त है। सोमवार रात करीब 2:30 बजे यासीन अपने धेवते अलीम के साथ रोजाना की तरह सरधना से मंडी जा रहे थे। घर से निकलते ही दो बदमाशों ने दोनों को गन प्वाइंट ले लिया। बदमाश दोनों को वापस उनके घर पर लेकर पहुंचे और उनकी जेब में रखे करीब 33 हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद आढ़ती यासीन से गेट खुलवाया और अपने पांच साथियों के साथ घर में दाखिल हो गए।
विज्ञापन

घर का कोना-कोना खंगाला
बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक घर का कोना-कोना खंगाला। घर के तीन कमरों से करीब सवा किलो सोना और एक किलो चांदी के जेवर, 5.60 लाख रुपये और कीमती सामान कब्जे में कर लिया और आसानी से फरार हो गए। यासीन की सूचना पर एसओ सरधना मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों से की पूछताछ
एसओ सरधना के अनुसार आढ़ती यासीन के घर पर उनका दामाद फुरकान निवासी बुढ़ाना भी परिवार के साथ रहता है। परिवार के सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की गई। यासीन ने बताया कि उसके परिवार में सात बेटियां हैं, जिनमें तीन बेटियों के निकाह की तैयारी चल रही है। सोने-चांदी के जेवर बेटियों के लिए खरीदे थे। मंगलवार दोपहर एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सरधना संतोष कुमार ने पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने कई जगह से नमूने लिए।

यह घटना भी संदिग्ध
आढ़ती के अनुसार सन 2004 में भी उनके परिवार में शादी से पूर्व डकैती की घटना हुई थी। जिसमें बदमाश सोने-चांदी के जेवर के साथ 76 हजार रुपये ले गए थे। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानकर एक सप्ताह में ही मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। एसओ सरधना धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि परिजन जिस तरह से इस घटना को बता रहे हैं, उससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। जल्द इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
जल्द होगा खुलासा
एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार मामला डकैती में दर्ज कर लिया है। एसपी देहात के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और सरधना पुलिस वारदात का जल्द खुलासा करेगी।
खास बातें:
- आढ़ती और धेवते को गन प्वाइंट पर लेकर खुलवाया दरवाजा
- घर में चल रही तीन बेटियों के निकाह की तैयारी, सब सामान समेटकर ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed