{"_id":"5a22b77a4f1c1bd0408ba620","slug":"15122247612012-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से आए चोर, 12 मिनट में खंगाली कपड़े की दुकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी से आए चोर, 12 मिनट में खंगाली कपड़े की दुकान
Updated Sat, 02 Dec 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। पल्लवपुरम की मेन मार्केट में गाड़ी से आए चोरों ने शुक्रवार आधी रात महज 12 मिनट में कपड़े की दुकान खंगाल डाली। शनिवार सुबह घटना का पता चलने पर व्यापारियों ने काफी हंगामा किया।
पल्लवपुरम फेज-दो निवासी विनय सिंह की विनायक गारमेंट्स नाम से भव्य पैलेस मेन मार्केट में दुकान है। विनय ने पुलिस को बताया कि चोरी की सूचना शनिवार सुबह सात बजे मिली। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से सामने आया कि चोर गाड़ी से चोर और दुकान के ताले तोड़कर एक-एक कर अंदर घुसे। दुकान से 15 सौ रुपये, एक टीएफटी, एक लैपटॉप समेत करीब चार लाख रुपये के कपड़े समेट लिए गए। सारा माल गाड़ी में रखा गया और चोर आसानी से फरार हो गए। भव्य पैलेस व्यापार संघ के अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह और अन्य व्यापारियों ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की।
कहां थी पुलिस की गश्त
जिस तरह से चोरों ने घटना को अंजाम दिया, उससे पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुल गई है। सीसीटीवी कैमरे के अनुसार चोरों ने शुक्रवार आधी रात 3:28 बजे से लेकर 3:40 बजे तक घटना को अंजाम दिया। फुटेज के अनुसार चोरों की संख्या चार थी। जो दो बार गाड़ी को लेकर आए और उसमें सामान भरा। चारों चोरों ने जींस और जैकेट रखी थी, एक चोर ने सिर पर कुछ बांध भी रखा था।
विज्ञापन
जल्द करेंगे खुलासा
एसओ पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा के अनुसार सीसीटीवी कैमरे में चार चोर कैद हुए हैं। फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में पुलिस लगी है, जल्द ही उन्हें पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
खास बात
- पल्लवपुरम मेन मार्केट में वारदात, चार लाख का सामान ले गए
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चार चोर, व्यापारियों ने किया हंगामा