फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दौराला हाईवे पर सड़क पार करते युवक को वाहन ने कुचला, मौत

दौराला हाईवे पर सड़क पार करते युवक को वाहन ने कुचला, मौत

Fri, 01 Mar 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
दौराला हाईवे पर सड़क पार करते युवक को वाहन ने कुचला, मौत
सड़क पार करते युवक को वाहन ने कुचला, मौत
विज्ञापन

- मृतक प्रदीप चोरी हुई बाइक की तहरीर थाने में देकर कर रहा था सड़क पार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। दौराला हाईवे पर बुधवार रात सड़क पार करते समय युवक में वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के खेड़ीटप्पा गांव निवासी 38 वर्षीय प्रदीप बुधवार शाम बाइक लेकर सकौती गया था। परिजनों के अनुसार उसकी बाइक वहां चोरी हो गई। शाम के समय प्रदीप दौराला थाने में बाइक चोरी होने की तहरीर देने आया था। घर जाने के लिए जैसे ही उसने थाने के सामने सड़क पर की उसी दौरान खतौली की ओर से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे प्रदीप की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। दौराला थाना प्रभरी रितेश कुमार के अनुसार प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed