फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गौकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, एक दबोचा

गौकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, एक दबोचा

Thu, 28 Feb 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
गौकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, एक दबोचा
मेरठ। लिसाड़ी गेट पुलिस ने बुधवार को गोकशी की सूचना पर एक घेर में छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को कटान में प्रयुक्त होने वाले कुछ औजार मिले। वहीं एक युवक को भी हिरासत में लिया। देर शाम पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लिसाड़ीगेट पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि आशियाना कॉलोनी निवासी शब्बीर के घेर में गोकशी हो रही है। इस पर पुलिस ने तत्काल छापा मारा। मौके पर गोकशी तो नहीं मिली, लेकिन मौके युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं पशु कटान में प्रयुक्त होने वाले औजार भी मिले। पुलिस युवक को लेकर थाने आ गई। युवक ने अपना नाम कलवा पुत्र याकूब निवासी बुनकर नगर बताया। युवक ने गोकशी के आरोपों को नकार दिया। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed