{"_id":"5cb1fc96bdec2214696176ce","slug":"111555168406-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर अपलोड की धार्मिक आपतिजनक टिप्पणी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल साइट पर अपलोड की धार्मिक आपतिजनक टिप्पणी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दूसरे समुदाय के युवकों ने नौचंदी थाने में पहुंचकर दर्ज कराई थी आपत्ति
- हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सोशल साइट फेसबुक पर धार्मिक आपत्तिजनक टिप्पणी अपलोड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है।
नौचंदी थाना क्षेत्र के करीमनगर निवासी एक युवक की सोशल साइट फेसबुक पर किसी युवक द्वारा एक आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी अपलोड की गई। कुछ ही देर में इस पोस्ट का विरोध शुरू हो गया। आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष अनस चौधरी को किसी ने इसकी जानकारी दी। फेसबुक पर पोस्ट को जांचा गया तो वह किसी प्रफुल्ल सिंह नाम के युवक द्वारा अपलोड की गई थी। इसके अलावा शिवराज ठाकुर द्वारा उसे शेयर किया गया था। काफी संख्या में दूसरे समुदाय के युवक अनस चौधरी के नेतृत्व में नौचंदी थाने पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। उनकी तरफ से प्रफुल्ल सिंह और शिवराज ठाकुर के खिलाफ तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर नौचंदी नीरज सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि धार्मिक भावना भड़काने और आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी एक युवक को भी हिरासत में भी लिया गया है, जो नौचंदी क्षेत्र का ही रहने वाला है। दूसरे की तलाश जारी है। इसके बाद युवक वहां से लौट गए।