फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फौजी की हालत में सुधार, बदमाशों का पता नहीं

फौजी की हालत में सुधार, बदमाशों का पता नहीं

Tue, 26 Feb 2019 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
फौजी की हालत में सुधार, बदमाशों का पता नहीं
- गंगानगर में फौजी के घर पर दिनभर लगा रहा तांता
विज्ञापन

- सीसीटीवी में कैद हुए स्कूटी से भागते दोनों बदमाश
मेरठ/गंगानगर। गंगानगर में पत्नी से लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने फौजी सुनील चौधरी को गोली मार दी थी। अस्पताल में भर्ती फौजी की हालत में सोमवार को थोड़ा सुधार हुआ। वहीं 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।
सीओ सदर देहात चक्रपाणि त्रिपाठी के अनुसार गंगानगर बी-ब्लाक निवासी फौजी सुनील चौधरी रविवार को पत्नी वीना चौधरी को स्कूटी चलाना सिखा रहे थे। तभी बदमाशों ने वीना से लूटपाट करने की कोशिश की। यह देख फौजी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी थी। घायल फौजी का दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। डॉक्टरों ने हालत में सुधार बताया है। उधर, फौजी के घर पर दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। फौजी का 14 साल का बेटा आदर्श और 12 साल का बेटा अर्जुन है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
एसपी देहात अविनाश कुमार पांडेय ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक सीसीटीवी कैमरे लगा है। इसमें फौजी को गोली मारकर स्कूटी पर भागते दोनों बदमाश नजर आ रहे हैं। दोनों बदमाशों ने हेलमेट लगाया हुआ है। पुलिस बदमाशों की स्कूटी का नंबर ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed