फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तांत्रिक ने किया महिला का अपहरण

तांत्रिक ने किया महिला का अपहरण

Tue, 06 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
तांत्रिक ने किया महिला का अपहरण
मेरठ। ईदगाह कालोनी से एक तांत्रिक ने महिला का अपहरण कर लिया। महिला का पति अपने बच्चों को लेकर लिसाड़ीगेट थाने पहुंचा और आरोपी तांत्रिक पर पत्नी को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया कि महिला ने तांत्रिक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी युवक की शादी इंचौली थाना क्षेत्र निवासी महिला के साथ हुई थी। युवक का आरोप है कि उसके घर में एक तांत्रिक का आना जाना था। कई बार तांत्रिक से घर आने का विरोध किया तो वह पत्नी के अपहरण की धमकी देने लगा। रविवार रात आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला का अपहरण कर लिया। युवक ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि उसे शक है कि तांत्रिक पहले भी कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। पुलिस का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से बच्चों को छोड़कर गई है। जिसने कहा कि उसने अपने प्रेमी से कोर्ट में शादी कर ली।
विज्ञापन

श्यामनगर से किशोरी का अपहरण
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी का सोमवार सुबह घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। एसओ लिसाड़ी गेट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed