फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खरीद लिया सिस्टम, विदेशों तक फैला कारोबार

खरीद लिया सिस्टम, विदेशों तक फैला कारोबार

Sat, 30 Mar 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
खरीद लिया सिस्टम, विदेशों तक फैला कारोबार
-आस्ट्रेलिया और दुबई में भी बताया गया बद्दो का कारोबार
विज्ञापन

मेरठ।
बद्दो का कारोबार आस्ट्रेलिया और दुबई तक में फैला बताया गया है। उसको फरार करने के लिए मोटी डील हुई। बड़ी प्लानिंग के तहत ‘सरकारी सिस्टम’ तक खरीदा गया। बद्दो की पत्नी आस्ट्रेलिया में रहती है। वहां तक पहुंचने के लिए पुलिस ने दूतावास से भी संपर्क साधने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि बद्दो को भागने का पूरा मौका मिला। इसको देखते हुए लुक आउट जारी किया गया।
होटल में क्यों रुके साथी
बद्दो को भागे पांच घंटे हो चुके थे। इसके बावजूद उसके तीन साथी एहतेशाम, जवाहरलाल और शिशुपाल उर्फ बंटी होटल मुकुट होटल में रुके रहे। जिनको पुलिस ने आसानी से गिरफ्तार कर लिया। सवाल उठता है कि आखिर बद्दो के भागने के बाद भी यह तीनों आरोपी वहां क्यो रुके रहे। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

पपीत से पूछताछ जारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक नामजद पपीत बढ़ला को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। हालांकि पपीत ने पुलिस को बताया कि वह बद्दो के भागने के दौरान अपने गांव में था। इस फरारी की उसे कोई जानकारी नहीं है। पुलिस इस बात को मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूतावास को लिखी चिट्ठी
मेरठ पुलिस ने शुक्रवार को आस्ट्रेलियाई दूतावास को चिट्ठी लिखी है। इसमें बद्दो के विदेश जाने की बात और उसकी पत्नी का आस्ट्रेलिया में होना बताया गया है। पुलिस का कहना कि बद्दो एक माफिया है, उसको गिरफ्तार करना बेहद जरूरी है। कई लोगों को बद्दो से खतरा है, जहां पर पुलिस फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed