फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अकबरपुर में दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल

अकबरपुर में दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल

Wed, 21 Mar 2018 11:11 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर में दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल
अकबपुर में दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल
विज्ञापन

बहसूमा।
थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में बुधवार देर शाम दो पक्षों में रंजिश के चलते संघर्ष हो गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने घायलों को हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।

ग्राम अकबरपुर निवासी राजू पुत्र अजीज सऊदी अरब में नौकरी करता है। वह फिलहाल अपने गांव आया हुआ है। उनका देर शाम फरमान पुत्र मोहम्मद मुंत्याज से रंजिशन विवाद हो गया। इसके चलते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इतना ही नहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने संघर्ष की जानकारी पुलिस को दे दी। इस पुलिस गांव पहुंचकर जांच की तो संघर्ष में आरिफ पुत्र अजीज इमरान पुत्र मोहम्मद गुलफाम और फरमान पुत्र मुंत्याज के घायल होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने घायलों को हस्तिनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि कुछ समय पहले गांव के बालक उजैर की हत्या कर दी गई थी। इसमें फरमान गवाह है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई। ये एक-दूसरे पर हमले तथा मारपीट के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज करा चुके हैं। पुलिस इन मामलों की जांच कर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि आज देर शाम हुआ संघर्ष भी इसी नीयत से किया गया है। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
रंजिशन दो पक्षों चले लाठी-डंडे, फायरिंग करने का भी आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed