फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Couple clashes outside court after love marriage; commotion erupts over a mobile phone.

Meerut News: प्रेम विवाह के बाद कचहरी के बाहर भिड़े दंपती, मोबाइल को लेकर हुआ हंगामा

Fri, 24 Jul 2026 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Couple clashes outside court after love marriage; commotion erupts over a mobile phone.
युवक मेरठ में सिपाही की कर रहा ट्रेनिंग, थाने लेकर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कचहरी के बाहर शुक्रवार को प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। दोनों में खींचतान के दौरान युवक के कपड़े फट गए। युवक यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहा है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर थाने ले आ गई। यहां दोनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर के जानसठ निवासी युवक मेरठ पुलिस लाइन में सिपाही की ट्रेनिंग कर रहा है। युवक का लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ब्रह्मपुरी निवासी युवती से प्रेम विवाह हुआ था। छह महीने से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। युवती ने फरवरी में ब्रह्मपुरी थाने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना अभी चल रही है।
शुक्रवार को दोनों की मुलाकात मेरठ कचहरी के पास हो गई। इसी दौरान युवती ने युवक से अपना मोबाइल वापस मांगा। मोबाइल को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। युवती ने युवक के कपड़े पकड़ लिए। खींचतान में युवक के कपड़े फट गए। सड़क पर हो रहे हंगामे से अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। एक राहगीर ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। थाने में काफी देर तक दोनों पक्षों से बातचीत हुई। सीओ सिविल लाइन का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed