{"_id":"681bc4f13a57abbd0b0e20aa","slug":"couple-beaten-up-after-entering-their-house-for-not-selling-the-house-sardana-news-c-44-1-smrt1055-108098-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान नहीं बेचने पर घर में घुसकर दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान नहीं बेचने पर घर में घुसकर दंपती को पीटा
विज्ञापन
सरधना। गांव मढि़याई निवासी हारुन पुत्र ख्वाजिया ने तहरीर में बताया कि गांव निवासी आरोपी जबरन उससे उसका मकान खरीदना चाहते हैं। इसी कारण आरोपी उससे रंजिश रखते हैं। बुधवार की सुबह वह पत्नी के साथ घर पर बैठा था। आरोपियों ने घर में घुसकर गाली गलौज की। विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। उसकी पत्नी को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। मारपीट में दोनों गंभीर घायल हो गए। पीड़ित घायल अवस्था में थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
पिलौना में युवक को पीटा
फलावदा। गांव पिलौना निवासी सुधीर कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में एक बच्चे की छठी का कार्यक्रम था। वह पत्नी और दो बेटियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गया था। आरोप है कि वहां पर बैठे कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन्होंने सुधीर को जबरन शराब पिलानी चाही। सुधीर आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागने लगा तो आरोपियों ने उसे नीचे गिराकर मारपीट कर दी। उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के संबंध में सुधीर ने थाने में नामजद तहरीर दी है।
शराब के लिए रुपये नहीं देने पर युवक को पीटा
सरधना। नगर की ईदगाह रोड नई बस्ती निवासी आफताब पुत्र निजामुद्दीन ने तहरीर में बताया कि ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार दोपहर वह रिक्शा लेकर घर पर खाना खाने आ रहा था। पड़ोसी युवक ने रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने उससे शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। उसने रुपये देने से मना कर दिया। आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने मारपीट कर दी। इसमें पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसकी जेब से 600 रुपये भी निकालकर ले गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बातनौर में दो युवकों को पीटा
फलावदा। गांव नंगली आजड निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र मुकुल व भतीजा अखिलेश बाइक पर मवाना गए थे। मवाना से वह अपना काम निपटाकर गांव बातनौर होते हुए गांव नंगली लौट रहे थे। गांव बातनौर के पास पहुंचे तो मंदिर के पास खड़े तीन अज्ञात युवकों ने उसके पुत्र व भतीजे के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। परिजन घायलों को साथ लेकर आरोपियों के यहां पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। परिजन घायलों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को मवाना सामुदायिक केंद्र भेज दिया। घटना के संबंध में थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रंजिश में घर में घुसकर महिला को पीटा
सरूरपुर। गांव पांचली बुजुर्ग निवासी नरगिस पत्नी अय्यूब ने तहरीर में बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद उसके परिजन खेत में गन्ने की बुवाई करने गए हुए थे। वह घर पर बच्चाें के साथ अकेली थी। इसी बीच गांव निवासी आरोपी फुरकान, फारूक व साथी महकार के साथ उसके घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसमें वह घायल हो गई। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन घायल अवस्था में उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।