फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus update: four corona infected died in Meerut Medical,more than twenty new patients found

Coronavirus: मेरठ में आठ कोरोना संक्रमितों की मौत, 23 नए मरीज मिले, अस्थाई जेल के दो बंदी भी पाॅजिटिव

Sat, 20 Jun 2020 08:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jun 2020 08:18 PM IST
सार

- मेडिकल में 7 और सुभारती में एक की मौत
- मरने वालों में मेरठ के 4, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत व बिजनौर से एक- एक मरीज की मौत
- कोरोना मरीजों की संख्या 767 हुई
- अस्थाई जेल के दो बंदी भी कोरोना संक्रमित मिले
-  कारपेंटर, बिजनेसमैन, छात्र भी संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus update: four corona infected  died in Meerut Medical,more than twenty new patients found
coronavirus in maharashtra - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण से शनिवार को मेरठ में 8 मरीजों की मौत हो गई।  7 मरीजों की मौत मेडिकल कॉलेज में हुई, जबकि एक मौत सुभारती के कोविड वार्ड में हुई। मरने वालों में मेरठ के चार और गाजियाबाद, हापुड़, बागपत व बिजनौर के एक एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन


कोविड के नोडल डॉ टीवीएस आर्य के अनुसार जागृति विहार सेक्टर 2 निवासी  (70) को सुभारती के कोविड वार्ड में मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के कोविड 19 अस्पताल में सात कोरोना पॉजिटिव रोगियों की मौत हो गई है। नोडल अधिकारी डॉ टीवीएस आर्य ने बताया कि मृतकों में 30 वर्षीय महिला निवासी मुरादनगर, 26 वर्षीय बिजनौर निवासी युवक, 70 वर्षीय वृद्धा निवासी खनैयापुर, हापुड़ के थे।
विज्ञापन

वहीं एक 45 साल के व्यक्ति बागपत के रहने वाले थे। इनके अलावा 27 साल का सिवाया निवासी युवक, 58 वर्षीय शख्स निवासी शारदापुरी, इत्तफाक नगर निवासी एक साल के  बच्चे जिसकी शुक्रवार देर रात मेडिकल के कोविड वार्ड में मौत गई थी। इस बच्चे की मौत को भी शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने रिकॉर्ड में दर्ज किया है।

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 61 पहुंच गई है। शनिवार रात आई रिपोर्ट में जिले में कोरोना संक्रमण के 23 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 767 हो गई। 475 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं।

231 मरीज कोविड के अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित मिले सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट करा दिया गया है। रात में आई रिपोर्ट में अस्थाई खेल के दो बंदी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं इनके अलावा छात्र बिजनेसमैन कारपेंटर दौराला शुगर मिल का कर्मचारी भी संक्रमित हैं। कई परिवारों की महिलाएं भी संक्रमित मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed