{"_id":"5e8f51658ebc3e773f30b866","slug":"corona-virus-update-news-in-hindi-fourteen-case-of-corona-found-in-medical-hospital-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus Update: मेरठ में गुरुवार को मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, अब तक 43 संक्रमित, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus Update: मेरठ में गुरुवार को मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, अब तक 43 संक्रमित, लोगों में दहशत
Fri, 10 Apr 2020 01:30 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Apr 2020 01:30 AM IST
सार
मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में गुरुवार को मेरठ के छह समेत 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को तीन मवाना, दो परीक्षितगढ़ और एक हुमायूं नगर का सैंपल पॉजिटिव मिला है। इसमेें तीन जमाती और तीन उनके संपर्क वाले हैं। मेरठ में छह नए केस मिलने से कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 पहुंच गई है।
विज्ञापन
बता दें कि मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को मेरठ के 87 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें 81 सैंपल नेगेटिव आए। इसके अलावा 113 सैंपल आसपास के जिलों के थे, जिसमें अमरोहा के पांच और हापुड़ के तीन सैंपल पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: हॉटस्पॉट इलाकों की ड्रोन कैमरे से निगरानी, कुछ ऐसा रहा पहले दिन का हाल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को मेरठ के तीन, सहारनपुर के पांच, बागपत के दो, अमरोहा के दो और मुजफ्फरनगर के तीन कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/