फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus in Meerut: 23 people have died from corona and 4415 has been found new corona positive in one day

रिकॉर्ड: मेरठ में एक दिन में 23 लोगों की मौत, छह जिलों में मिले 4415 नए संक्रमित मरीज, पढ़िए पूरा अपडेट

Tue, 11 May 2021 10:30 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 May 2021 10:30 AM IST
सार

मेरठ में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। सोमवार को रिकॉर्ड 2190 संक्रमित मिले हैं, जबकि 23 लोगों की मौत हो गई। उधर, पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में 2225 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Corona Virus in Meerut: 23 people have died from corona and 4415 has been found new corona positive in one day
मेरठ में अस्पताल में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। सोमवार को रिकॉर्ड 2190 संक्रमित मिले हैं, जबकि 23 लोगों की मौत हो गई। 13 मौत मेडिकल में और 10 निजी अस्पतालों में हुई। 19 मौत मेरठ की और बाकी आसपास के जिलों के थे। उधर, पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में 2225 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को हुई 4656 सैंपलों की जांच में हर तीसरा मरीज संक्रमित निकला। इस लिहाज से करीब 47 प्रतिशत मरीज संक्रमित निकले हैं। 17682 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 1658 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 6442 होम आइसोलेशन में हैं। गांवों में जांच का विशेष अभियान चल रहा है। 68 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


पांच जिलों में 12 की मौत, 2225 नए संक्रमित मिले
पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में 12 लोगों की कोरोना से मौत हो गई, जबकि 2225 नए मरीज मिले हैं। सहारनपुर में छह, मुजफ्फरनगर में तीन, बागपत और शामली और बिजनौर में एक-एक मौत हुई है। सहारनपुर में 860, मुजफ्फरनगर में 781, शामली में 370, बिजनौर में 49 और बागपत में 165 नए संक्रमित मिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्के के दो पहलू होते हैं। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के भी हैं। एक तरफ यहां मरीजों को बेड के लिए इंतजार करना पड़ता है। बहुत बार बेड मिलता भी नहीं। इलाज में भी कोताही होती है। दूसरी तरफ, यह भी सच्चाई है कि सब जगह कोशिश करने के बाद भी जब कहीं बेड नहीं मिलता तो एक मात्र सहारा मेडिकल कॉलेज ही नजर आता है। मेरठ ही नहीं, आसपास के जिलों के भी मरीज यहीं इलाज करा रहे हैं।

सोमवार शाम तक मेडिकल में कोविड के 344 मरीज भर्ती थे। पिछले चार दिन में यहां से 152 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। चार दिन में 157 नए मरीज भर्ती किए गए हैं। इस दौरान 364 फोन कॉल्स रिसीव की हैं। मेरठ के 206 और आसपास के जिलों के 138 मरीज भर्ती हैं। यह मरीज गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, बागपत, सहारनपुर, शामली, बिजनौर और मुजफ्फरनगर आदि जिलों के हैं। 


बेहतर इलाज देने की कर रहे कोशिश 
यह तो नहीं कह सकते कि सब परफेक्ट है, लेकिन कोशिश यही है कि जो मरीज मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें बेहतर इलाज दिया जाए। हमारी पूरी टीम रात दिन जुटी है। - डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

ये भी पढ़ें

इंसानियत शर्मसार: कूड़ा उठाने वाले वाहन से श्मशान ले जाया गया शव, भावुक कर देंगी बेबसी की ये तस्वीरें

यूपी: इस जिले में एक जून से शुरू हो जाएगा पीएनजी शवदाह गृह, कुल लागत आएगी 35 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed