फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona curfew will be strictly followed by May 17

17 मई तक कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से होगा पालन

Mon, 10 May 2021 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Corona curfew will be strictly followed by May 17
17 मई तक कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से होगा पालन
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर 17 मई सुबह सात बजे तक कर दी है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के चालान काटे जाएंगे। खाद्यान्न की दुकानें पहले की तरह सुबह आठ से 11 बजे तक खुलेंगी। वहीं सोमवार को शहर की सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

प्रदेश सरकार ने इससे पूर्व भी दो बार कोरोना कर्फ्यू की अवधि को बढ़ाया था। पहले 10 मई सुबह सात बजे तक पाबंदी थीं, इसके बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है। जिला प्रशासन इस लॉकडाउन में जहां एक तरफ शहर में सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान देगा। ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के कार्य में भी तेजी लाई जाएगी। जिलाधिकारी के. बालाजी नेे अधिकारियों को कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए सख्त आदेश दिए हैं। इस अवधि में पूर्व की भांति आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई, जिसमें दवा की दुकानें, खाद्यान्न आपूर्ति, ई कॉमर्स, रेस्टोरेंट में होम डिलीवरी की सुविधा सुचारु रहेगी।
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
राज्य सरकार कार्यालयों में 33 फीसदी कर्मचारियों की व्यवस्था को लागू किया गया है।
केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों में ऑनलाइन माध्यम से कार्य किए जाएंगे।
गर्भवती महिला और दिव्यांग कर्मचारी घर से ही कार्य करेंगे।
आवश्यक कार्यों से जुड़े लोग ही घरों से बाहर निकलेंगे।
अस्पताल, मेडिकल स्टोर, टेस्ट लैब चालू रहेंगी।
फल, सब्जी और राशन की दुकानें गाइडलाइन के समय अनुसार खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed