फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cop suicide by shot himself with service revolver of sub inspector in in Baghpat District

बागपत: सिपाही ने पुलिस चौकी में की आत्महत्या, दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Fri, 01 Nov 2019 01:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
cop suicide by shot himself with service revolver of sub inspector in in Baghpat District
सिपाही प्रवीण कुमार का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार सुबह एक सिपाही ने पुलिस चौकी के अंदर दरोगा की रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सिपाही को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या की शुरुआती वजह पत्नी की बीमारी और घरेलू तनाव को माना जा रहा है।

विज्ञापन


बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र की टीकरी पुलिस चौकी में खुद को बंद कर सिपाही प्रवीण कुमार (35) ने दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को दो गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चौकी में गोली चलते ही पुलिसकर्मी हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थाने से मिली दुत्कार तो शख्स ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा के सरावा गांव निवासी प्रवीण कुमार टीकरी चौकी पर तैनात था। गुरुवार सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर चौकी का स्टाफ खाना खा रहा था। इसी बीच प्रवीण कुमार ने खुद को चौकी के कमरे में बंद किया और कमरे में रखी दारोगा भगवत सिंह की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। 

पुलिसकर्मियों ने एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव को जानकारी दी। मौके पर पुलिस छानबीन कर रही है। बताया गया कि प्रवीण दो अक्तूबर से अपने घर से वापस आया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसकी पत्नी बीमार चल रही थी। दिवाली पर भी वह घर नहीं जा सका था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed