फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father has committed suicide by hanging himself after his son's arrest in Meerut

थाने से मिली दुत्कार तो शख्स ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप

Tue, 15 Oct 2019 02:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Oct 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
Father has committed suicide by hanging himself after his son's arrest in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

मेरठ में युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी के छोटे भाई को हिरासत में ले लिया। पिता बेटे को छुड़ाने पहुंचा तो उसे थाने से दुत्कार दिया गया। इससे क्षुब्ध होकर पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस में खलबली मच गई। 

विज्ञापन


लालकुर्ती थानाक्षेत्र के तोपखाना निवासी महेश उर्फ शिवा पर दूसरे वर्ग की युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके घर पर दबिश दी। जहां आरोपी नहीं मिला तो पुलिस ने उसके छोटे भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उसका विरोध उसके पिता तोताराम ने किया। परिवार की बदनामी होने पर तोताराम ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी लगते ही लालकुर्ती थाना पुलिस मामले को मैनेज करने में जुटी थी। 
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि आरोपी का छोटा भाई पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। प्रारंभिक जांच में थाना पुलिस की लापरवाही सामने नहीं आई। इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: लखनऊ में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामने आई ये वजह

थाने से मिली दुत्कार, फिर लगाई फांसी 
बताया गया कि तोताराम अपने छोटे बेटे को छुड़वाने के लिए लालकुर्ती थाने में गए थे। उन्होंने कहा था कि उनके छोटे बेटे की कोई गलती नहीं है, उसको छोड़ दो। इस बात पर पुलिस ने तोताराम को फटकार लगाई और थाने से दुत्कार दिया। उसके बाद तोताराम ने फांसी लगाकर जान दी। हालांकि पुलिस ने तोताराम के थाने में जाने से साफ इनकार किया है। 

यह था मामला 
दूसरे वर्ग की युवती का महेश उर्फ शिवा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात पर युवती का महेश से विवाद हो गया। जिसके बाद युवती ने रविवार को महेश पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर हंगामा किया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed