फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Controversy between BJP leader and inspector in Muzaffarnagar

भाजपा नेता की इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक, जानें- आखिर क्या है मामला

Wed, 15 May 2019 09:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 May 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
Controversy between BJP leader and inspector in Muzaffarnagar
यूपी पुलिस

मुजफ्फरनगर में तीन दिनों से तीन भाइयों को हिरासत में लेकर थाने में बैठाने को लेकर भाजपा नेता की एसएसआई से नोकझोंक हो गई। इस पर पुलिस ने तीनों भाइयों का शांतिभंग में चालान कर दिया। मामले में पुलिस कारगुजारी की शिकायत विधायक प्रमोद ऊंटवाल समेत अधिकारियों से की गई है।

विज्ञापन


पुरकाजी में कस्बे के मोहल्ला जाटान निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन दिन पूर्व उसके देवर को हिरासत में लिया था। इस दौरान दूसरे भाई महबूब व आशिफ भी उसे छुड़ाने थाने पहुंच गए। पुलिस ने तीनों भाइयों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। बुधवार को तीन दिनों से थाने में बैठाने की शिकायत पर भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर थाने पहुंचे। उन्होंने तीनों को निर्दोष बताते हुए छोड़ने की मांग की। इस दौरान भाजपा नेता की एसएसआई से तीखी नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने तीन दिनों से थाने पर बैठाए गए तीनों भाइयों का शांतिभंग में चालान कर दिया। भाजपा नेता का आरोप है कि इस मामले में शिकायत करने वाली महिला ने फैसलानामा भी थाने में जमा कर दिया था, लेकिन एसएसआई हिरासत में लिए तीनों लोगों को छोड़ने को तैयार नहीं हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसएसआई ने आरोप को नकारते हुए कहा कि मकान विवाद में झगड़े की आशंका के चलते चालान किया गया है। वहीं मामले की शिकायत पर विधायक प्रमोद ऊंटवाल विधायक ने कोतवाल को फोन किया, लेकिन तब तक पुलिस मामले में चालान कर चुकी थी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed